धर्मशाला की गलियों में गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अर्शदीप:आज दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच, लोग बोले- उन्हें भी पर्सनल जिंदगी जीने दो
- DSS Admin
- May 11, 2026
पिछले कई दिनों से मोहाली के रहने वाले इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड मॉडल समरीन कौर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। अब अर्शदीप सिंह भी खुलकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने लगे हैं। पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर वह अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े दिखाई दिए थे। वहीं अब वह हिमाचल के धर्मशाला की गलियों में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए नजर आए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस पर लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ज्यादातर लोग इसे उनकी निजी जिंदगी बताते हुए कह रहे हैं कि यह उनका पर्सनल मामला है। स्नैपचैट पर फोटो शेयर करने से शुरू हुआ मामला सबसे पहले अर्शदीप की तरफ से स्नैपचैट पर एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें लड़की के हाथ पर बना टैटू दिखाई दे रहा था। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। बाद में अर्शदीप ने एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें दो लोग बैठकर बोतल में सॉफ्ट ड्रिंक लेते दिख रहे थे। एक हाथ लड़के का था और दूसरा लड़की का। इसमें अर्शदीप ने कोई कैप्शन नहीं लिखा था। वहीं से उनके फैंस के बीच अर्शदीप की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। पिता बता चुके निजी मामला इस मामले में अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका निजी मामला है। वह किससे शादी करेगा, यह फैसला उसी को लेना है। वहीं उनकी मां ने इस मामले को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर कोई भी कुछ भी डाल देता है, लेकिन अर्शदीप के मामले में ऐसी कोई सच्चाई नहीं है। कौन है समरीन कौर समरीन कौर एक पंजाबी मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक करीब 83 फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

