इमिर्जंग इंडिया का एमडी चंडीगढ़ से गिरफ्तार:चंडीगढ़ पीओ एंड समन स्टाफ ने 12 भगोड़े और किए गिरफ्तार, सैक्टर 35 में छिपकर रह रहा था

प्लॉट देने के नाम पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला इमिर्जंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सिद्धू 4 साल की फरारी के बाद आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पी.ओ. एंड समन स्टाफ की टीम ने सैक्टर-35 से उसे गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर शेर सिंह को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत इसी इलाके में छिपा हुआ है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गुरप्रीत सिंह सिद्धू पर कुल 10 आपराधिक केस और 63 लोगों ने शिकायत दी है। आरोपी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर आम लोगों से भारी ठगी की है। उसके खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी कई मामले लंबित हैं। इसके साथ ही पीओ सेल ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 12 अन्य भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अन्य 12 भगोड़े बाबूराम निवासी सोलन, चोरी के मामले में थाना-03 में FIR आकाश उर्फ नोनी निवासी सेक्टर 38ए, चंडीगढ़। मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस थाना 39 में दर्ज। अवतार सिंह निवासी गांव छत, चेक बाउंस केस। सुनील कुमार निवासी फतेहाबाद, 138 NI एक्ट के केस। संजय कुमार निवासी कैथल, 138 NI एक्ट केस। अभिराम वीर निवासी लखनऊ, 138 NI एक्ट केस। गुरदीप सिंह निवासी बस्सी पठाना, 138 NI एक्ट केस। राम कुमार निवासी सेक्टर 56, 138 NI एक्ट केस। लखवीर सिंह निवासी चंडीगढ़, 138 NI एक्ट केस। रविंदर कुमार निवासी अंबाला, 138 NI एक्ट केस। मुकुल ममगाईं निवासी देहरादून, 138 NI एक्ट केस।

   

सम्बंधित खबर