चंडीगढ़ | कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार व किसानों की मदद के लिए हरियाणा को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में आयोजित जियोस्पेशियल वर्ल्ड फोरम 2026 में हरियाणा को जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के तहत संचालित हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसैक) ने ‘अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर एक यूनिफाइड जियो इनेबल्ड प्रणाली विकसित की है। इस उपलब्धि पर सीएम नायब सिंह सैनी ने हरसैक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन और कृषि निगरानी में यह तकनीक गवर्नेंस व किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है।

