चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में तेज धूप के कारण दिन में गर्मी बढ़ने लगी है और पसीने छुड़ाने वाली स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। विभाग ने मंगलवार से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम बताया गया। हवा में नमी की मात्रा 63 फीसदी रिकॉर्ड की गई।

