मोहाली में किडनैपिंग बच्ची बरामद:पोती को छुड़ाने चलती कार पर लटक गए दादा-दादी, किडनैपरों ने घर के बाहर से छीना
- DSS Admin
- May 22, 2026
मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा की गई बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई। इसी बीच एक कार आई और उसमें से निकले युवक बच्ची को उठाकर ले गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दादा-दादी बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटक गए, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाते हुए ले गया। बच्ची के पिता ने कहा कि मां की जांघ और पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP मनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्ची को बरामद कर लिया गया है।

