क्रिकेटर हरभजन सिक्योरिटी मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई:सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय; सुरक्षा देने के लिए तय मानदंड पर जबाव तलब
- DSS Admin
- May 12, 2026
भाजपा के राज्यसभा सांसद व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा मामले की सुनवाई आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में हुई। मामले में जवाब दाखिल करने के लिए राज्य सरकार ने 3 सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया। अदालत ने अगले बुधवार को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पंजाब सरकार से पूछा कि पंजाब पुलिस किन अधिकारियों और लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। राज्य के भीतर और राज्य से बाहर सुरक्षा देने के लिए क्या मानदंड तय किए गए हैं। इस संबंधी सारा जवाब दाखिल करने के आदेश दिए है।

