चंडीगढ़ में सौतेले पिता की शर्मनाक हरकत:पोक्सो एक्ट में FIR, आरोपी फरार,12 साल की बेटी से छेड़छाड़, मां ने रंगे हाथों पकड़ा
- DSS Admin
- May 29, 2026
चंडीगढ़ में एक सौतेले पिता द्वारा अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी कई महीनों से बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची डर के कारण चुप रही, लेकिन जब उसने रोते हुए मां को पूरी बात बताई। बाद में मां ने खुद आरोपी को बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान हर्ष शर्मा के रूप में हुई है। पहले पति से 12 साल की बेटी पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। पहली शादी से उसकी 12 साल की बेटी है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात पंचकूला निवासी हर्ष शर्मा से हुई थी। आरोपी पंचकूला में वाटर सप्लाई विभाग में नौकरी करता है। दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में शादी कर ली। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि आरोपी नशा करता है। इसके बाद आरोपी उसके साथ चंडीगढ़ स्थित घर में रहने लगा। दूसरी बार की घिनौनी हरकत पीडित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि दिसंबर महीने में आरोपी ने पहली बार उसकी बेटी को जबरन पकड़ और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब महिला घर पहुंची तो बच्ची ने पूरी बात उसे बताई, उसने अपने पति हर्ष से इस बारे में पूछा लेकिन वो उसकी कसम देकर बोला उसने ऐसी हरकत नही की है। लेकिन उसे विश्वास नही हुआ और वो उसी दिन से अपनी बच्ची की निगरानी करने लगी। मई के महीने में एक दिन रात के समय सभी इक्ट़ठे सोते है और हर्ष बोला कि उसे पंखे की हवा नही लगती इसलिए आज वो बीच में सोएगा। ये बोलते वो उसके और उसकी बेटी के बीच में सो गया वो भी सोने की एक्टिंग करने लगी कुछ देर बाद जब उसने देखा कि उसका पति पहले उसकी तरफ मुंह कर लेटा हुआ था कुछ देर बाद वो दूसरी तरफ यानि उसकी बेटी की तरफ मुंह कर लेटा हुआ था और उसकी बेटी से गलत हरकत कर रहा था। जिसके बाद उसने उसे थप्पड़ मारा जिसके बाद हर्ष भी उल्टा उसे मारने लगा। काफी देर तक दोनों में हाथापाई होती रही और उसके बाद हर्ष वहां से भाग गया। एसएसपी को दी लिखित में शिकायत पीडित बच्ची की मां ने कहा उसे पूरी बात लिखकर चंडीगढ़ की एसएसपी को शिकायत दी। जिसके बाद वो शिकायत आईर्पा थाना में पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे बुलाया और उसके और बच्ची के ब्यान दर्ज कर हर्ष शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बच्ची की मां बोली पहले पुलिस उसकी बात नही सुन रही थी।

