बर्फ फैक्ट्री में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

अजमेर, 5 अक्टूबर(हि.स)। गेगल पुलिस थाना क्षेत्र अन्तर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में एक बर्फ फैक्ट्री में मजदूर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूर की लाश अधजली अवस्था में है, इससे उसकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य कारणों पर भी जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ दीपक शर्मा के अनुसार मृतक आइस फैक्ट्री का ही मजदूर है जो कि पिछले तीन से चार वर्षों से दिन रात वही रहता था। उसकी पहचान आगरा उत्तर प्रदेश निवासी लव कुश के नाम से हुई है। गेगल ​पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीमों को मौके पर बुला कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। माैत के कारण को खोजा जा रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

   

सम्बंधित खबर