JEE Advanced क्वालिफाई करने वालों में 82% लड़के:सिर्फ 17% लड़कियां कट-ऑफ पार कर पाईं, टॉप 15 में पिछले 6 सालों से लड़कियां गायब
- Admin Admin
- Jun 04, 2025

सोमवार को IIT कानपुर ने JEE Advanced का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 1,80,422 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 54,378 क्वालिफाई हुए हैं। 54 हजार कैंडिडेट्स में केवल 9 हजार लड़कियां इस साल कुल 54,378 कैंडिडेट्स ने JEE Advanced क्वालिफाई किया है। इनमें से 41,337 लड़के और केवल 9, 404 लड़कियों ने एग्जाम क्वालिफाई किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो पास होने वालों में लड़कियां सिर्फ 17.3% रही और 82.7% लड़के पास हुए। वहीं, टॉप 10 की बात करें तो इसमें एक लड़की भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। लड़कियों की टॉपर देवदत्ता माझी को 16वीं रैंक मिली है। देवदत्ता IIT खड़गपुर जोन से हैं और उन्हें 600 में से 312 अंक हासिल हुए हैं। ये ट्रेंड नया नहीं है। पिछले 6 सालों में पिछले साल को छोड़ दें तो इसी तरह लड़कियों को टॉप 15 में जगह नहीं मिल सकी। 17% लड़कियां पास लेकिन पिछले सालों के मुकाबले बेहतर इस साल सिर्फ 17% लड़कियां ही JEE Advanced एग्जाम क्लियर कर पाईं हैं लेकिन ये आंकड़ा पिछले सालों के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है। इस साल 9,404 लड़कियां पास हुई हैं जो 2017 से अब तक सबसे ज्यादा है। 2017 में कुल 7,137 लड़कियों ने ये एग्जाम पास किया था जो टोटल पास हुए कैंडिडेट्स का करीब 14% है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये अच्छा ट्रेंड है और आने वाले सालों में उम्मीद है कि और ज्यादा फीमेल कैंडिडेट्स IITs के लिए क्वालिफाई कर सकेंगी। लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी कोटा IITs में लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी कोटा लागू रहेगा। उन्हें फीमेल पूल और जेंडर न्यूट्रल पूल दोनों के तहत एडमिशन मिलेगा। अच्छी रैंक पर लड़कियां जेंडर न्यूट्रल सीट पर भी एडमिशन ले सकती हैं। इस साल टोटल सीट्स की 20% एक्स्ट्रा सीटें लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी बनाई गई हैं। इसके अलावा 1,364 Btech की सीटें भी जोड़ी गई हैं। पेपर मुश्किल फिर भी 30% ज्यादा कैंडिडेट्स क्वालिफाई JEE Advanced का इस साल का पेपर पिछले सालों के मुकाबले काफी मुश्किल था। एक्सपर्ट्स ने कहा मैथ्स और फिजिक्स के पार्ट्स न सिर्फ लेंदी और टाइम कंज्यूमिंग थे बल्कि उनमें डीप अंडर्स्टैंडिंग की भी जरूरत थी। केमिस्ट्री का पार्ट थोड़ा आसान जरूर था। मुश्किल पेपर का सीधा असर रिजल्ट पर नजर आ रहा है। इस साल कट ऑफ 35 अंक घटकर 74 मार्क्स पर लगी। इसके अलावा इस बार सिर्फ 40 कैंडिडेट्स ही 300 से ज्यादा मार्क्स हासिल कर पाए जो पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। साल 2024 में 101 स्टूडेंट्स ने 300 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे। हालांकि, इस साल पिछले सालों के मुकाबले 30.14% ज्यादा कैंडिडेट्स ने एग्जाम क्वालिफाई किया है। पिछले 8 सालों में ये सबसे ज्यादा है। ------------------ एजुकेशन की ऐसी ही और खबरें पढ़ें... NEET PG स्थगित:15 जून को होनी थी परीक्षा, SC ने कहा था- एक ही शिफ्ट में हो, जरूरी हो तो समय लें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस यानी NBEMS ने NEET PG परीक्षा स्थगित कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा अगला नोटिस जारी होने तक स्थगित रहेगी। पूरी खबर पढ़ें...