गुरेज घाटी में रात भर हुई हल्की बर्फबारी

बांदीपोरा, 17 फरवरी (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी में रात भर हल्की बर्फबारी हुई जिससे निवासियों को राहत मिली है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मध्य में स्थित दावर में लगभग 9 इंच बर्फबारी हुई जबकि दूर स्थित तुलैल तहसील में तुलनात्मक रूप से लगभग 5 से 6 इंच बर्फबारी हुई। राजदान दर्रा बर्फ से दब गया जिससे इसे बंद करना पड़ा। एसडीएम गुरेज मुख्तार अहमद ने कहा कि 5 से 8 इंच बर्फबारी हुई है।

इस बीच निवासियों ने सीजन की दूसरी मध्यम बर्फबारी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गुज्जरान गांव के ओवैस खान गुज्जर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सीजन की दूसरी मध्यम बर्फबारी और राहत है लेकिन सीजन ज्यादातर सूखा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पांच इंच बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सर्दियों में होने वाली सामान्य बर्फबारी से बहुत कम है। एक अन्य निवासी मुस्तफा ज़मीर ने कहा कि बर्फ की गहराई अच्छी थी, यह लगभग एक फुट थी। यह गुरेज़ में होने वाली बर्फ की तुलना में कुछ भी नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

   

सम्बंधित खबर