इमैक संस्था ने धूमधाम से मनाया तीज पर्व

हरिद्वार, 5 अगस्त (हि.स.)। इमैक संस्था की महिलाओं ने सोमवार को तीज पर्व सिडकुल स्थित एक होटल में मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि डॉ मनु शिवपुरी, अंशु गौतम, गीता भटनागर, इंदु एवं कार्यक्रम की जज सरोज जैन, गायिका करुणा चौहान एवं अंशु आहूजा ने दीप प्रज्वजलन कर किया। श्रेया गोयल ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता, सोलो डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, सास बहू प्रतियोगिता, मां-बेटी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और लकी ड्रा आदि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक वेशभूषा में नृत्य किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रीजा त्रिपाठी ने बाजी मारी। रनर अप विजेता सुधा पटवाल रहीं। प्रियंका खरे मिस परफेक्स्ट चुनी गईं और संगीता मिस इव चुनी गईं।

सोलो डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर श्रीजा त्रिपाठी, तृतीय स्थान पर प्रियंका खरे रहीं। प्रभा शर्मा को स्पेशल पुरुस्कार दिया गया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में शिल्पा शर्मा, नेहा, गुड़िया और श्रीजा का ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। सास बहु प्रतियोगिता में शशि झा और संयोगिता झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मां बेटी प्रतियोगिता में रिहाना ने जीत हासिल की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अधविका ने प्रथम और कृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिस ब्यूटीफुल का पुरस्कार कविता जैन को दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, सचिव मौसमी गोयल, कोर सदस्य सुनीता झा और आशा चौधरी द्वारा किया गया। सहयोगी साथी निशा, प्रतीक्षा जैन विजेता शर्मा, सविता रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की गेस्ट डॉ मनु शिवपुरी ने अपने द्वारा लिखी पुस्तक ईमैक की टीम को भेंट की और संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था महिला शशक्तिकरण के साथ साथ अनेको क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर