यूनिक फेस्टिवल बन चुका है हर घर तिरंगा अभियान : गड़िया

हरिद्वार, 10 अगस्त (हि.स.)। लालढांग मंडल के ग्राम पंचायत गाजीवाली में शनिवर काे हर घर तिरंगा व एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में जलागम परिषद उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) रमेश सिंह गड़िया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। उन्हाेंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रम में सभी बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पाैधे लगा अपने-अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं।

मुख्य अतिथि जलागम परिषद उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, वह है हर घर तिरंगा अभियान। पिछले कुछ वर्षों से पूरे देश में आम से लेकर खास तक हर काेई हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर तिरंगा लहरा गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी बढ़ा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की अपील को मानते हुए हर किसी काे देश की आजादी के जश्न में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के प्रत्येक बूथ के सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों तक तिरंगा लहराना चाहिए।

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि पूरे मनोयोग से जुटकर हर घर तिरंगा लहराने का काम करना है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी सेवा दल है और राष्ट्र सेवा ही इसका प्रथम उद्देश्य है। इस दाैरान भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निपेंदर चौधरी, सुरेंद्र रावत, शीशपाल पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सरिता अमोली, तारा विनोद पोखरियाल, रविंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला / कमलेश्वर शरण

   

सम्बंधित खबर