पेड़ हमारे जीवन का स्रोत, विरासत में मिली अनमाेल धराेहर काे संजाेकर रखना सबकी जिम्मेदारी : नरेश शर्मा

- 365 दिन पाैध लगाने के संकल्प के 100 दिन पूरे होने पर मिला सम्मान

हरिद्वार, 22 अक्टूबर (हि.स.)। पर्यावरण प्रेमी नरेश शर्मा के 365 दिन पाैध लगाने के संकल्प के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार काे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहा। नरेश शर्मा ने हरेला पर्व से पाैधरोपण की शुरुआत की थी।

नरेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति ने इंसानों को बहुत कुछ दिया है। बदले में हमारा भी दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और साफ-सुथरा वातावरण दें। इसके लिए पाैध लगाना अनिवार्य है। उन्हाेंने कहा कि जब मैंने संकल्प लिया था मुझे उम्मीद नहीं थी कि अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करेंगे परंतु लोगों की प्रेरणा और मनोबल से उनका हौसला बढ़ता गया और विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपना अभियान जारी रखा। इसके लिए वह शासन-प्रशासन, वन विभाग और समस्त जनता का आभार किया। भविष्य में उन्होंने सभी को आगे बढ़कर पाैध लगाने में सहयोग करने की अपील की।

उदय भारत सिविल सोसाइटी की फाउंडर सदस्य हेमा भंडारी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है। इस अनमोल धरोहर को संजोकर रखना सबकी जिम्मेदारी है। अनिल सती ने कहा कि आज देश की आबादी लगभग 140 करोड़ है, जो विश्व में सर्वाधिक है। पृथ्वी पर बढ़ता दबाव हम सबके लिए चुनौती है। यदि एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने के साथ इसके संरक्षण का भी जिम्मेदारी लेगा तो आने वाले समय को अनुकूल बनाया जा सकता है। देश में बढ़ती आबादी एक मुख्य समस्या है। केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विचार करना चाहिए। उदय भारत सिविल सोसाइटी में नरेश शर्मा के कार्यों से प्रेरित होकर उन्हें सम्मानित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर