छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का गायत्री तीर्थ एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय दौरा

हरिद्वार, 21 सितंबर (हि.स.)।छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने परिवार सहित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचीं। यहां उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से मिलकर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद, मंत्री श्रीमती राजवाड़े देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां उनके स्वागत के लिए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या मौजूद थे। इस मुलाकात में श्रीमती राजवाड़े ने विश्वविद्यालय की शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर की प्रशंसा करते हुए समाज कल्याण और सतत विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

प्रतिपक्षीय चर्चा के दौरान, शिक्षा, नेतृत्व और समाजसेवा के नए आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती राजवाड़े ने जीवन विद्या के आलोक केंद्र और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकल्पों का भी अध्ययन किया। अंत में, उन्होंने प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर राज्य के विकास की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर