सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता व कनिष्ठ सहायकों सहित 23 का डीएम ने किया तबादला

हरिद्वार, 29 नवंबर (हि.स.)। एक स्थान पर काफी लंबे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारियों, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया है। जिसमें 06 सहायक चकबंदी अधिकारियों, 13 चकबंदीकर्ता, 01 चकबंदी लेखपाल एवं 03 कनिष्ठ सहायकों का स्थानान्तरण जनपद के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारियों एवं कमचारियों की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेई तय करने के उद्वेश्य से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है, ताकि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर उनके पास आने वाले आमजन मानस को कोई दिक्कत एवं परेशानी ने होने पायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि एक स्थान पर लंबे समय से कार्य करे रहे अधिकारियों एवं कार्मचारीं अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढ़ग से नहीं कर रहे हैं। जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं हो पा रहा था।

प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता लाने एवं के उद्वेश्य से यह स्थानान्तरण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं शिथलता बरती जाने एवं किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर