पशु क्रूरता पर हाे गैगस्टर की कार्रवाई : अण्थ्वाल

हरिद्वार, 11 मार्च (हि.स.)। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थ्वाल की अध्यक्षता में गौ वंश का संरक्षण की समीक्षा बैठक हुई। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि गौ वंश को निराश्रित छोड़ने वाले और गौ वंश के साथ हत्या, क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस बहुत तेजी से कार्य कर रही है, जो की सरहनीय है। उन्होंने कहा कि जो लोग पशुओं के साथ क्रूरता कर रहे है, उनके खिलाफ गैगस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्हाेंने कहा कि जिले में गाैशालाओं का निर्माण तेज करने के साथ ही पशुओं के जन्म व मृत्यु का रिर्काड रखा जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेयरी को बायलॉज किया जाए, पशु जन्म-मरण का रजिस्टर तैयार किया जाए, फोटोग्राफी द्वारा ट्रैकिंग की जाए। गौकशी करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाए और जनपद में गौकशी पर पूर्णतः अंकुश हो। निराश्रित गौ वंश को केवल पंजीकृत गौ सदनों व गौ शालाओं में ही दिया जाए। किसी भी स्थिति मे गौ वंश को अजनबी व्यक्तियों एवं गैर पंजीकृत संस्थाओं के हवाले ना किया जाए, उन्होंने कहा कि अगली बैठक में बिन्दु पूर्ण होने चाहिए, जिससे सभी पालको एवं डेयरी पर अंकुश लगाया जा सके। जो भी नियम कानून शासनादेश है का पालन करते हुए कड़ी शक्ति से करवाया जाए।

बैठक में सचिव पशु क्रूरता निवारण समिति कुलदीप सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष पशु क्रूरता निवारण समिति अश्वनी शर्मा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, एमएनए रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ डीके चंद्र, सीओ रूड़की नरेन्द्र पंत, बीडीओ मानस मित्तल, बीडीओ पवन सैनी, बीडीओ जोगेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, सीएसआई नगर निगम सुनीत कुमार, डीओ (फूड सेफ्टी) एमएन जोशी सहित गौ पालक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर