कांग्रेस को झटका, पप्पू वाल्मीकि समेत कई कार्यकर्ता आजाद समाज पार्टी में शामिल
- Admin Admin
- May 05, 2025
हरिद्वार, 5 मई (हि.स.)। ज्वालापुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित सभा के दौरान संजय खेरवाल उर्फ पप्पू वाल्मीकि ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और दलित चेतना व सामाजिक न्याय के मुद्दे प्रमुखता से उठे।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। जहां दलितों, अल्पसंख्यकों का कोई नेता साथ नहीं देता, वहां सांसद चंद्रशेखर साथ रहते हैं। उनके द्वारा दलित, पिछड़ों, मजदूर की आवाज को संसद में उठाया जा रहा है। संगठन के दरवाजे सदैव सभी के लिए खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि एकजुटता में शक्ति है और अपनी शक्ति को पहचानो। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए लेकिन दलित अभी भी आजाद नहीं हुआ। दलितों का शोषण जारी है। पप्पू वाल्मीकि ने कहा कि समाज का व्यक्ति किसी बड़े पद पर पहुंच जाता है तो अपने समाज को भूल जाता है, लेकिन सांसद चंद्रशेखर समाज के प्रति जागरूक हैं और उन्हीं के कार्यों को देखते हुए आजाद समाज पार्टी में जाने का निर्णय लिया।
कांग्रेस छोड़ आजाद समाज पार्टी में गजेन्द्र वाल्मिकी, वरुण वाल्मिकी, ऋषभ वाल्मिकी, अरविंद वाल्मिकी, अभिषेक वाल्मिकी, मनु वाल्मिकी, सूरज वाल्मिकी, ऋतिक वाल्मिकी, राकेश वाल्मिकी, अनूप वाल्मिकी, आकाश वाल्मिकी, अजीत वाल्मीकि, गौरव वाल्मिकी, वासु वाल्मिकी, रजत वाल्मिकी, राहुल वाल्मिकी, अंकित वाल्मिकी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सचिन वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष राशिद, कन्हैया चंचल, लोकेश आदि उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला



