अलर्ट पर हरियाणा के सभी अस्पताल, डाॅक्टरों की छुटिटयां रद्द

बगैर सूचना के मुख्यालय न छाेड़ने का आदेश

चंडीगढ़, 8 मई (हि.स.)। पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद सीमा पर तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा किसी भी डाक्टर बगैर सूचना के मुख्यालय न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

हरियाणा में बुधवार की रात सभी जिला मुख्यालयों पर

मॉक ड्रिल की गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक

बुलाकर स्थिति का जायजा लिया था। बुधवार की रात चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक

के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है।

स्वास्य सेवाएं के महानिदेशक की तरफ से आज राज्य के सभी

सिविल सर्जन तथा प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश दिया गया है।पत्र में कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, न ही अवकाश पर

जाएगा। महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी प्रकार का अवकाश आगामी आदेश तक स्वीकृत न किया

जाए। अगर किसी भी अधिकारी या

कर्मचारी को अवकाश पर जाना है तो उसे स्वास्थ्य महानिदेशक से अनुमति

लेनी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर