विधानसभा चुनाव के बाद होंगे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव

सरकार ने रख रखाव, प्रबंधन और सेवा कार्यों के लिए बनाई 41 सदस्यों की समिति

चंडीगढ़, 15 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (एचएसजीपीसी) के कई माह से लंबित चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए बुधवार की रात एडहाक कमेटी में 41 नये सदस्यों की नियुक्तियां कर दी हैं। एचएसजीपीसी चुनाव होने तक एडहॉक कमेटी गुरुद्वारों के रख रखाव, प्रबंधन और बाकी सेवा कार्यों को देखेगी।

एचएसजीपीसी के चुनाव के लिए गुरुद्वारा चुनाव आयोग की तैयारियां लगभग पूरी हैं। मार्च माह के दौरान एक बार चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया था। अब विधानसभा चुनाव की घोषणा किसी भी समय होने के कारण एचएसजीपीसी के चुनाव टाल दिए गए हैं। यह चुनाव अगली सरकार के गठन के बाद ही होने की संभावना है।

हरियाणा के गृह सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार की रात को जारी अधिसूचना में 41 नये सदस्यों की सूची घोषित की, जो एडहाक कमेटी में शामिल होकर सेवा प्रबंधन का कार्य देखेंगे। इस कमेटी में अंबाला जिले से हरपाल सिंह कांबोज, सुदर्शन सिंह सहगल, तलविंदरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह वासुदेवा, कैप्टन दिलबाग सिंह सैनी और राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। फरीदाबाद जिले से सरदारनी राणा भट्टी, गुरप्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह वधवा, पंचकूला से गुरमीत सिंह मित्ता, डा. हरनेक सिंह, कैथल से सरदार काबल सिंह, दविंदर सिंह, करनाल जिले से भूपेंद्र सिंह रोक्खा, सरदार गुलाब सिंह, बाबा मेहर सिंह, सरदार रत्तन सिंह और सरदार निशान सिंह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

एचएसजीपीसी में कुरुक्षेत्र जिले से मनजीत सिंह वडैच, सरदार बेअंत सिंह, सरदारनी रविंद्र कौर अजराना, परमजीत सिंह मक्कड़, सरदार सुरेंद्र सिंह और हरविंदर पाल सिंह बंदु को शामिल किया गया है। जींद जिले से अजैब सिंह निमनाबाद, सतिंदर सिंह मंटा, सरदारनी परमिंदर कौर, पानीपत जिले से सरदार मलकीत सिंह, सिरसा जिले से बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, जगशीर सिंह मांगियान, सरदार मालक सिंह, परमजीत सिंह मक्खा, प्रकाश सिंह साहुवाला, बाबा गुरमीत सिंह, गुरपाल सिंह गोरा, मलकीत सिंह पन्नीवाला, सुरेंद्र सिंह वैदवाला, पंचकूला जिले से स्वर्ण सिंह को सदस्य के रूप में रखा गया है। यमुनानगर जिले से सरदार हरबंस सिंह, सुखविंदर सिंह मांडेबार और सरदार अमरजीत सिंह को शामिल किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा / सुनील सक्सेना

   

सम्बंधित खबर