हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1561 प्रत्याशियाें ने किया नामांकन

भिवानी हलके में सर्वाधिक 31 और नांगल चौधरी में सबसे कम नौ उम्मीदवार

चंडीगढ़, 13 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भिवानी हलके में सर्वाधिक 31 और नांगल चौधरी में सबसे कम नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। पूरे प्रदेश में कुल 1561 प्रत्याशियों ने 1747 नामांकन पत्र जमा कराए हैं। शुक्रवार को नामांकनपत्रों की संवीक्षा की गई। अब तय कार्यकम के अनुसार सोमवार तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर देंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में 961 प्रत्याशी मैदान में थे।

-----------

बाक्स

कहां कितने नामांकन

विधानसभा क्षेत्र -नामांकन दाखिल

कालका -14

पंचकूला -14

नारायणगढ़ -15

अंबाला कैंट -16

अंबाला शहर -15

मुलाना (आरक्षित) -15

सढ़ौरा (आरक्षित) -11

जगाधरी -16

यमुनानगर -16

रादौर -13

लाडवा -24

शाहबाद (आरक्षित) -17

थानेसर -14

पेहवा -17

गुहला (आरक्षित) -20

कलायत -23

कैथल -16

पुंडरी -28

नीलोखेड़ी (आरक्षित) -23

इंद्री -10

करनाल -17

घरौंडा -12

असंध -22

पानीपत ग्रामीण -16

पानीपत शहरी -17

इसराना (आरक्षित) -13

समालखा -12

गन्नौर -15

राई -18

खरखौदा (आरक्षित) -15

सोनीपत -16

गोहाना -18

बरौदा -11

जुलाना -16

सफीदों -22

जींद -21

उचाना कलां -30

नरवाना (आरक्षित) -18

टोहाना - 17

फतेहाबाद -27

रतिया (आरक्षित) -18

कालांवाली (आरक्षित) -12

डबवाली -20

रानियां -23

सिरसा -18

ऐलनाबाद -14

आदमपुर -18

उकलाना (आरक्षित) -11

नारनौंद -25

हांसी -23

बरवाला -14

हिसार -26

नलवा -25

लोहारू -18

बाढडा -19

दादरी -23

तोशाम -22

बवानी खेड़ा (आरक्षित) -19

महम -24

गढ़ी-सांपला-किलोई -12

रोहतक -21

कलानौर (आरक्षित) -15

बहादुरगढ़ -19

बादली -10

झज्जर (आरक्षित) -13

बेरी -15

अटेली -14

महेंद्रगढ़ -21

नारनौल -17

बावल आरक्षित -13

कोसली -23

रेवाड़ी -17

पटौदी (आरक्षित) -12

बादशाहपुर -19

गुड़गांव -24

सोहना -24

नूंह -11

फिरोजपुर झिरका -13

पुन्हाना -11

हथीन -13

होडल (आरक्षित) -18

पलवल -16

पृथला -19

फरीदाबाद एनआइटी -16

बड़खल -15

बल्लभगढ़ -11

फरीदाबाद -12

तिगांव -15

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर