दिल्ली-यूपी पश्चिम क्षेत्रों में सप्लाई करने वाला ​तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद, 8 मार्च (हि.स.)। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को उड़ीसा से एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 60 लाख 50 हजार रुपये कीमत का 121 किलोग्राम नाजायज गांजा, कैंटर वाहन बरामद किया है।

एडीसीपी (अपराध) पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपित मोहित यादव को कवि नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वह गांजा तस्करी करता है। तस्कर गांजा को उड़ीसा राज्य से कैंटर वाहन में पुरानी साड़ियों की गांठों के नीचे छिपाकर लाता था। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। गांजा लेने वाली पार्टियां उनके पास हैं। मोहित को सिर्फ ड्राईविंग करके गाड़ी उड़ीसा से लानी होती थी। प्रति चक्कर मोहित को 20 हजार रुपये मिलते थे। तस्करी के काम में ज्यादा आमदनी होने पर वह देवराज के साथ गांजा की तस्करी करने लगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / फरमान अली

   

सम्बंधित खबर