असम पुलिस दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया अभिवादन

गुवाहाटी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। असम पुलिस दिवस पर आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने असम पुलिस कर्मियों का अभिवादन किया। सोशल मीडिया के जरिए भेजे गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, शांति और स्थिरता बनाए रखने में असम पुलिस की बहुत बड़ी भूमिका है। वे एक विकसित असम के हमारे सपने की सबसे मजबूत नींव में से एक हैं।

आज असम पुलिस दिवस है। इस विशेष दिन पर मैं उन सभी का अभिवादन करता हूं जो खुद को असम की सेवा में समर्पित करते हैं और हम सभी के लिए एक सुरक्षित और स्थिर राज्य सुनिश्चित करते हैं। इस विशेष दिन पर मैं अपने हृदय से पुलिस बल के बहादूर शहीदों को याद करना चाहूंगा, जिन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम आपके बलिदान के लिए सदा आभारी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर