मुख्यमंत्री साय माता दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजन किया

mukyamantri visnudev say

-दंतेवाड़ा जिले काे दी कराेड़ाें के विकास कार्याें की साैगात

दंतेवाड़ा, 4 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे 11.45 बजे दक्षिण बस्तर के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पंहुचे। दंतेवाड़ा के कारली हेलीपेड पहुंचने पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी व अन्य भाजपा नेताअेां ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री दंतेश्वरी मंदिर में माता दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा अर्चना किया, इस दाैरान मुख्यमंत्री साय के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा जिले काे 167 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत वाले 48 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कायर्क्रम में शामिल हुए, इसमें 59 करोड़ 57 लाख रुपये के 10 कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 63 लाख रुपये के 38 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया । इसके बाद मुख्यमंत्री साय बीजापुर के लिए रवाना हाे गये हैं। जहां जिले वासियों को 263.67 करोड़ रुपये की लागत वाले 209 निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया ।

उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में अब तक 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर