उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित हजारों लोगों ने पूर्व भाजपा विधायक नीलम करवरिया को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के पूर्व विधायक नीलम करवरिया का 13वीं संस्कार एवं ब्रह्म भोज मंगलवार को चौधरी गार्डन अतरसुईया में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आए हुए अतिथियों ने पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, पूर्व विधायक उदय भांन करवरिया, पूर्व विधान परिषद सदस्य सूरजभान करवरिया और उनके परिजनों से भेंट की।

राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमा पति राम त्रिपाठी, विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक दीपक पटेल, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, चेयरमैन अमरनाथ यादव एवं भाजपा महानगर, यमुनापार, गंगापार के हजारों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियो ने श्रद्धांजलि दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर