मप्रः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 1 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।

राज्यपाल पटेल ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि देशवासियों को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नववर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि यह वर्ष सभी प्रदेश एवं देशवासियों के लिए आनंदमय, शांतिमय, सुखमय और मंगलमय हो। सभी के जीवन में ऋद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि आए। आइए, नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर हम सभी मध्यप्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि नव वर्ष की आपको हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष आपके जीवन को आनंद और प्रसन्नता से भर दे। आप स्वस्थ, सुखी एवं आनंदित रहें, आपकी समस्त मनोकामनाएं पूरी हों। आइए, इस शुभ दिन पर यह संकल्प लें कि हम दूसरों के मुख पर मुस्कान लायेंगे और मध्यप्रदेश एवं देश की प्रगति, खुशहाली व समृद्धि में हरसंभव योगदान देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर