रायपुर : मुख्यमंत्री साय को सांसद सरोज पाण्डेय व केदार कश्यप ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

नव वर्ष की शुभकामनाएं देते वनमंत्री केदार कश्यप व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय।

रायपुर, 1 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप व आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर