स्कूली छात्रों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद किया
- Admin Admin
- Jan 12, 2024
अररिया,12 जनवरी (हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गयी।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि उनके विचार पर चलकर हम अच्छे भारत का निर्माण कर सकते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि उठो जागो और तब तक प्रयास करते रहो जब तक मंजिल की प्राप्ति नहीं होती। उठो जागो और अपने स्वरूप को प्रकट करने की चेष्टा करो। देने का आनंद पाने की आनंद से बड़ा होता है। कोई भी काम एकाग्रता मन से करना चाहिए।
इस अवसर पर मुस्तफा,तसीर,वसीर, सेविका श्रीमती मीणा टुडू, रसोईया आरती देवी,लुखी देवी, ललिता कुमारी, चार्लेस किस्कू और सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।मौके पर बच्चों ने श्रृंखला बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द