शिवपुरी: एबीवीपी खनियांधाना के कार्यकर्ताओं ने जनजाति बस्ती में जाकर वस्त्र वितरित किए

- स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

शिवपुरी, 12 जनवरी (हि.स.)। शिवपुरी जिले में सेवार्थ विद्यार्थी इकाई खनियांधाना जिला शिवपुरी द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनजाति बस्तियों में जाकर गर्म वस्त्र वितरित किए। साथ ही ज़िला एसएफएस संयोजक स्वतंत्र बुंदेला ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने उन्तालीस वर्ष के संक्षिप्त जीवनकाल में स्वामी जी ने जो काम कर गये वे आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि तीस वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो, अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवायी। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने एक बार कहा था-यदि आप भारत को जानना चाहते हैं तो विवेकानन्द को पढ़िये। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पायेंगे, विवेकानंद जी केवल सन्त ही नहीं, एक महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव-प्रेमी भी थे।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वैष्णवी भारद्वाज ने बताया कि हमे ज़रूरतमंत लोगो की सहायता करने के लिए हमेशा ही आगे रहना चाहिए ज़िला छात्रावास प्रमुख प्रभान यादव ने बताया की सेवार्थ विद्यार्थी वर्ष भर अनेकों सेवाकार्य करती रहती है हम सभी को भी लोगो की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ब्रजेंद्र यादव , नगर मंत्री अजय यादव , परिसर मंत्री आशीष यादव , शीलेश प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/मुकेश

   

सम्बंधित खबर