अनूपपुर: रामलला दर्शन के लिए छग से साइकिल यात्रा कर चार दिन में अयोध्या पहुंचेगा ईसाई युवक

अनूपपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में बन रहे भव्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय तय हो गया है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समय तय किया है। इसमें हिंदू धर्म सहित अन्य धर्म में भी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर हर्ष का माहौल बना हुआ है। ईसाई धर्म को मानने वाले छत्तीसगढ़ कोरबा निवासी जोसेफ की श्रीराम से उनकी गहरी आस्था है। इसके लिए वह छत्तीसगढ़ के कोरबा से अयोध्या की यात्रा साइकिल से जा रहे हैं।

जोसेफ मूलतः तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के रहने वाले हैं। जोसेफ ने बताया कि वह बाल्को कंपनी कोरबा में सब इंजीनियर के पद पर काम करते है। मैं ईसाई धर्म को मानता हूं और मैं भारतीय हूं। सभी को एक समान मानता हूं। यात्रा में 6 लोग हैं। राम भगवान को जानना और मंदिर के भव्य निर्माण तथा लोकार्पण को देखने के लिए साइकिल यात्रा के माध्यम से अयोध्या के लिए निकले हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/मुकेश

   

सम्बंधित खबर