उत्तरायणी कौतिक और मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया

अभ्युदय वात्सल्यम् की ओर से 'सांस्कृतिक उत्सव' का कार्यक्रम।


अभ्युदय वात्सल्यम् की ओर से 'सांस्कृतिक उत्सव' का कार्यक्रम।

देहरादून, 14 जनवरी (हि. स.)। अभ्युदाय वात्सल्यम् संस्था की ओर से रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अटल पार्क के समीप उत्तरायणी कौतिक और मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मनमोह लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर और सचिव एचएस सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्कृति, महिला बाल विकास और सिंचाई विभाग के सचिव हरिशचंद्र सेमवाल ने नशामुक्ति को लेकर ''अभ्युदय वात्सल्यम'' संस्था की ओर से जारी पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा नशे का प्रकोप के रोक -थाम में यह पोस्टर बेहद उपयोगी साबित होगा। सरकार भी अपने स्तर पर नशे के खिलाफ बेहद गंभीरता से कदम उठा रही है।

संस्था के अध्यक्ष और निदेशक डॉ गार्गी मिश्रा ने बताया कि संस्था की ओर से सांस्कृतिक उत्सव का कार्यक्रम आज से लेकर 22 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था के संस्थापक डॉ.अशोक कुमार मिश्र ''क्षितिज'' ने किया।

कार्यक्रम में पार्षद सुमित्रा ध्यानी,समाजसेवी स्वप्निल सिन्हा, पार्षद नामित पार्षद संजय सिंघल, रंगकर्मी शिव कुमार, लोकगयक हरीश मेहरा ''हरदा'' नैनोई, नन्दी मेहरा, भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,आचार्य शशिकांत दुबे लोकगयक मनोज सावंत, विपुल मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद बेलवाल, अजयकान्त शर्मा, इनारा तलवार, विश्वविजय मिश्रा, अतुल गुप्ता, शफीक अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर