रतलाम: फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम हमसफर एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या में परिवर्तन

रतलाम, 18 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 20973/20974 फिरोजपुर कैंट रामेश्वरम फिरोजपुर कैंट सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या में परिवर्तन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार पूर्व में गाड़ी संख्या 20973/20974 फिरोजपुर कैंट रामेश्वरम फिरोजपुर कैंट सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस अजमेर से चलती थी जो उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है। वर्तमान में गाड़ी 20973/20974 फिरोजपुर कैंट रामेश्वरम फिरोजपुर कैंट सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस फिरोजकैंट से चलती है जो उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है। क्षेत्रीय रेलवे एवं ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस बदलने के कारण इस गाड़ी के गाड़ी संख्या में परिवर्तन किया जा रहा है।

03 फरवरी, 2024 से फिरोजपुर कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 20973 फिरोजपुर कैंट रामेश्वरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20498 फिरोजपुर कैंट रामेश्वरम सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस के नाम से तथा 06 फरवरी, 2024 से रामेश्वरम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20974 रामेश्वरम फिरोजपुर कैंट सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20497 रामेश्वरम फिरोजपुर कैंट सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, मार्ग, कोच कंपोजिशन इत्यादि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/नेहा

   

सम्बंधित खबर