केंद्रीय राज्यमंत्री की पत्नी का बीमारी के चलते निधन

जालौन, 18 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पत्नी राममूर्ति का बुधवार की रात निधन हो गया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इस खबर को सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री के आवास पर एकत्रित हो गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जालौन जिले से पांच बार के सांसद हैं वही सरकार में लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय के मंत्री हैं। उनकी पत्नी राम मूर्ति ज्योति 63 वर्ष की थी। वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। बीती रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज किया जा रहा था,जहां उनका निधन हो गया। इस खबर को सुनते ही भाजपाइयों में शोक के लहर दौड़ पड़ी और सांत्वना देने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता मंत्री के आवास पर उमड़ पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार/ विशाल/मोहित

   

सम्बंधित खबर