केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने ओरछा के रामराजा सरकार के दरबार में लगाया झाड़ू

छतरपुर/ओरछा, 19 जनवरी (हि.स.)। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसको लेकर पूरे देश में महोत्सव मनाया जा रहा है। बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा भी शामिल है। ओरछा के सभी मंदिरों में सफाई अभियान चल रहा है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक शुक्रवार सुबह ओरछा पहुंचे। उन्होंने रामराजा मंदिर में परिसर में सफाई की।

शुक्रवार की प्रातः केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा छतरपुर शहर में स्थित मोटे के महावीर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान में कलेक्टर संदीप जी.आर., एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार रंजना यादव, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। 22 जनवरी को मंदिरों में पवित्र नदियों एवं जलाशयों में दीपदान करते हुये प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत एवं वार्डों में रोशनी एवं हर घर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर प्रभातफेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन एक अभियान के रूप किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर

   

सम्बंधित खबर