राजगढ़ःछेड़छाड़ का विरोध करने पर पति के साथ मारपीट,तीन पर केस दर्ज

राजगढ़,20 जनवरी(हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम झंझाड़पुरा में हेंडपंप के समीप गांव के युवकों ने महिला के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम झंझाड़पुरा निवासी महिला ने बताया कि बीती शाम गांव के हैंडपंप से पानी लेने गई थी, तभी गांव के राकेश तंवर, महेश तंवर सहित एक अन्य ने शारीरिक हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने महिला के पति के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 354, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर