जंगली हाथी के हमले में श्रमिक घायल

अलीपुरद्वार, 23 जनवरी (हि.स.)। जंगली हाथी के हमले में एक श्रमिक घायल हो गए है। घायल चाय श्रमिक का नाम पतूरस खरिया है। चाय श्रमिक का गंभीर हालत में अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को भर्नाबाड़ी चाय बागान के श्रमिक पतूरस खरिया कालचीनी ब्लॉक के चाय बागान में काम करने गए थे। तभी बागान से सटे इलाके में जंगली हाथियों के हमले में पतूरस खरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बागान श्रमिकों ने गंभीर रूप से घायल पतूरस खरिया को लताबाड़ी अस्पताल ले गए। बाद में हालत बिडने पर वहां से अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर