राजगढ़ः पति,सास और ससुर पर दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज

राजगढ़, 26 जनवरी (हि.स.)। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुरा में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने राजस्थान निवासी पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले चार माह से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम आदमपुरा निवासी 22 वर्षीय प्रियंका दांगी ने शुक्रवार को अपनी शिकायत में बताया कि पति दुर्गालाल पुत्र सुभाष दांगी, सास डालीबाई और सुभाष पुत्र प्रभूलाल दांगी निवासी गुराड़िया जिला झालावाड़ राजस्थान दहेज की मांग को लेकर पिछले चार माह से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर मायके आदमपुरा में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपित पति सहित तीन के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर