छह मजदूरों की मौत की घटना के बाद कोयला खदान सील

गोलाघाट (असम), 27 जनवरी (हि.स.)। नागालैंड प्रशासन ने मेरापानी सीमा पर स्थित द रूसीन बस्ती में एक कोयला खदान में असम के छह मजदूरों की जलकर मौत होने के बाद कोयला खदान को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में नागालैंड के कोयला व्यापारियों मोयठांग तुंगवे और तेनजाम मुजीक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उरियामघाट के अतीकुर अली और सरिफुल अली फरार बताये गये हैं।

नागालैंड की भंडारी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता धारा 304 (ए)/325/336/344 के तहत मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर/अरविंद/ /वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर