वाहनों की आमने-सामने की टक्कर, युवती की मौत

जलपाईगुड़ी, 28 जनवरी (हि.स.)। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल हुए है। घटना शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर खुनिया मोड़ संलग्न इलाके में घटी है। मृतक का नाम नेहा सिंह है। जबकि घायलों के नाम विनय महतो (27), राजेन राय (40), संजोग शेरपा (29) है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त कारों को बरामद कर थाने ले आई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दिन एक भूटानी कार चालसा की ओर से आ रही थी। दूसरी तरफ से दूसरी कार आ रही थी। तभी खुनिया मोड़ पर दोनों में टक्कर हो गई। जिससे चालसा की ओर से आ रही एक स्कूटी की टक्कर का शिकार हो गया। स्कूटी में राजेन राय और संजोग शेरपा सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को बरामद कर सुलकापारा ग्रामीण अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर होने के कारण नेहा सिंह को मालबाजार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर