बेलुड़ में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री शारदा मां का जन्मदिन

हावड़ा, 03 जनवरी (हि.स.)। बुधवार को बेलुड़ मठ में धूमधाम से मां शारदा का जन्मदिन मनाया गया। सुबह साढ़े पांच बजे मां की आरती के बाद वेदों का पाठ किया गया और स्तोत्र गाए गए। इसके बाद सुबह सात बजे विशेष पूजा शुरू हुई। दोपहर 12 बजे होम हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे माता के भोग का वितरण हुआ। इसके अलावा पूरे दिन विभिन्न भक्ति कार्यक्रम भी होते रहे। इस दिन मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि शारदा देवी का जन्म 22 दिसंबर, 1853, बंगाली वर्ष 1260 के पौष महीने की आठ तारीख को हुगली जिले के जयरामबाटी गांव में हुआ था। जब वह केवल मां वर्ष की थीं, तब उनका विवाह श्री रामकृष्ण से कर दिया गया, जो उस समय 23 वर्ष के थे। शारदा देवी को उनके धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए पश्चिम बंगाल में पूजा जाता है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर