भोपाल: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में हुआ नेचर कैम्प का आयोजन

भोपाल, 30 जनवरी (हि.स.)। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चूनाभट्टी, भोपाल के 42 छात्र/छात्राओं एवं 02 शिक्षकों ने उक्त नेचर कैम्प में भाग लिया।

कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति रूप में डॉ. संगीता राजगीर, भोपाल बर्ड्स उपस्थित रहीं। विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्यप्राणी दर्शन, फिल्म शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियां कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। वन विहार के विभिन्न स्थलों पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसके अतिरिक्त बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्यप्राणियों का भी अवलोकन कराया गया। इस दौरान एस.के. सिन्हा, सहायक संचालक बन विहार एवं विजयबाबू नंदवंशी बायोलॉजिस्ट तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर