बीडा को नोएडा की तर्ज पर वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में किया जाएगा तैयार

बीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहबीडा की प्रथम बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह

झांसी, 04 जनवरी(हि.स.)। बीडा को नोयडा की तर्ज पर वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को आईएएस कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज-उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की यह प्रथम बोर्ड बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बीडा ऑफिस की बिल्डिंग से लेकर स्टॉफ की तैनाती से संबंधित 20 प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन के पश्चात आज बोर्ड की प्रथम बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशन में लगभग 47 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश में बीडा एक नए शहर के रूप में नोएडा की तर्ज पर बसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां पर बीडा को हमारे द्वारा वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए सर्वप्रथम भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है, इसके पश्चात विश्व प्रसिद्ध सलाहकार का चयन एवं मास्टर प्लान तैयार करने का कार्य किया जाएगा। बोर्ड की बैठक में बीडा ऑफिस से लेकर स्टाफ की तैनाती तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालक अधिकारी,बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण,अमृत त्रिपाठी द्वारा 20 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। उक्त प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण के कार्य को शीघ्रता के साथ पूर्ण करते हुए बीडा के मास्टर प्लान एवं डेवलपमेंट प्लान को तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त डा.आदर्श सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसीईओ प्रवीण वर्मा, अधीक्षण अभियंता राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी अरविंद गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश

/राजेश

   

सम्बंधित खबर