ओबीसी समाज नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगा : दिलीप पटेल

वाराणसी, 08 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का कार्य ओबीसी समाज करेगा। जिस तरीके से 2019 के लोकसभा चुनाव में ओबीसी समाज मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा था, उसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर और भी मजबूती के साथ खड़े होकर केंद्र में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपनी भूमिका अदा करेगा।

भाजपा नेता दिलीप पटेल सोमवार को रोहनियां स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा के संघटनात्मक ढांचे को एक सप्ताह में मजबूती के साथ खड़ा करना है। आगामी अभियानों में जनपद स्तर पर चार बड़ी जातियों के सामाजिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी युवा संवाद कार्यक्रम और नमो ऐप कार्यशाला के माध्यम से ओबीसी समाज के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को आम जनमानस के बीच ले जाने का कार्य ओबीसी मोर्चा करेगा। कार्यशाला में सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुशवाहा ने नमो ऐप व सोशल मीडिया पर उपयोग के महत्व को बताया। कार्यशाला की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह पटेल ने की।

कार्यशाला में मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी विवेक यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, विनय मौर्य, मोनू गुप्ता, दीपिका सिंह पटेल, आशीष पाल, अरविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

   

सम्बंधित खबर