फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक करोड़ महिलाओं को बनाया लखपति: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री ने महिला सहायता समूहों को दिए अनुदान के 45 लाख रुपये की धनराशि के चैक

फरीदाबाद, 9 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना हो या अन्य योजनाएं प्रत्येक योजना महिलाओं को आगे बढऩे का कार्य किया है। वे सोमवार को लघु सचिवालय में के विभिन्न गांव से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगभग 45 लख रुपए की राशि के चेक वितरित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया है। वहीं ड्रोन दीदी बनने पर ड्रोन खरीदने पर 15000 महिलाओं को 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बाद शुरू हुए अमृत काल में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके विकास पर विशेष जोर दे रही है। प्रदेशभर में हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह बनाकर देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला में 1200 स्वयं सहायता समूह से 12000 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी महिलाएं अलग-अलग कार्यों के जरिए अब स्वावलंबन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। सभी महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह लगातार आर्थिक रूप से सक्षम बने और अगर उन्हें किसी भी मदद की आवश्यकता है तो वह प्रशासन सरकार की तरफ से की जाएगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता अभियान के तहत 11 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं के घरों में शौचालय बनाए गए हैं। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की 11 करोड़ महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया है। हर घर नल के जरिये 14 करोड़ महिलाओं को घरों में शुद्ध जल नल के जरिये दिया जा रहा है। वहीं देश में एक करोड़ महिलाओं के सहायता समूहों को साढे सात करोड़ रुपये की धनराशि बिना ब्याज के स्वयं रोजगार के लिए बाटी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव/संजीव

   

सम्बंधित खबर