शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ,01 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओर से शुक्रवार को शक्ति वंदन अभियान से जुड़े मातृशक्तियों का प्रशिक्षण होगा, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह कार्यशाला ज्यूपिटर हॉल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान,लखनऊ में आयोजित होगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या ने बताया कि शक्ति वंदन अभियान के जरिए महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को पार्टी संगठन से जोड़कर उन्हें सक्रिय किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर सहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रभारी,क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अभियान की टोली व जिला अभियान की टोली के सदस्य भी सम्मिलित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

   

सम्बंधित खबर