भाजपा पदाधिकारियों ने किया चुनाव को लेकर मंथन

महतो का स्वागत करते भाजपा नेता

हरिद्वार,01 फरवरी (हि.स.)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज के लिए विशेष योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ सभी को मिल रहा है।

गुरुवार को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो और प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी वेद मंदिर आश्रम पहुंचे। राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि देश की उन्नति में ओबीसी समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज का विशेष ध्यान रखा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि मिशन-2024 की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करते हुए सभी के सपनों को साकार कर सकेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ उनका लाभ उन्हें मिल सकें, इसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार कर रहे हैं। आज प्रदेश में हर वर्ग खुश है, क्योंकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है और मूलभूत सुविधाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोेकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की पांचो सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 की वृद्धि कर किसान हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में दूसरा डिग्री कॉलेज खुला है। साथ ही अनेक विकास योजनाएं पाइपलाइन में है, जिन पर मंथन चल रहा है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप चैधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर