भोपाल: कलेक्टर ने दिलाई नव निर्वाचित पार्षद डॉ. सिद्दीकी को शपथ

भोपाल, 1 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी के वार्ड-41 से पार्षद चुने गए बीजेपी के डॉ. रेहान सिद्धीकी को गुरुवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पद की शपथ दिलाई। अब डॉ. सिद्धीकी निगम की आगामी बजट मीटिंग में शामिल हो सकेंगे।

कलेक्टोरेट के मीटिंग हॉल में शपथ कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे। बता दें कि 5 जनवरी को वार्ड 41 के पार्षद पद के लिए उप चुनाव हुआ था। इसके बाद पुरानी जेल में काउंटिंग हुई थी। जिसमें बीजेपी के डॉ. सिद्धीकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की थी। इन्हें कुल 4873 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मो. फहीम रहे थे। उन्हें 2253 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह डॉ. सिद्धीकी ने 2620 वोटों से जीत हासिल की थी। यह सीट जीतने के बाद निगम के बीजेपी के 59 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस की एक सीट घट गई। अब कांग्रेस के 20 और 5 निर्दलीय पार्षद हैं। शपथ दिलाए जाने के बाद अब डॉ. सिद्धीकी नगर निगम की बजट बैठक में शामिल हो सकेंगे। बैठक पहले पखवाड़े में ही होने का अनुमान है।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

   

सम्बंधित खबर