अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने वाली सपा को सबक सिखाएगी जनता : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा प्रभु राम की कृपा से वंचित है। सपा रामभक्तों की हत्या की आरोपी पार्टी है। प्रभु श्रीरामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाली पार्टी सपा है। अब अगर उसने कल (रविवार) को अयोध्या दोनों सदनों के नेता जा रहे और सपा ने उसमें भी जाने से इंकार कर दिया है तो साफ है कि उसने समाप्त होने का फैसला खुद ही चुन लिया है। उन्हें भगवान की कृपा पाने से वंचित रहना है तो यह उसका रोग है। जनता की कृपा भी उन पर नहीं बरसने वाली। यूपी विधानसभा सत्र 2024-25 की कार्यवाही में आठवें दिन शामिल होने सदन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 80 लोकसभा सीटों में 80 सीटें 2024 में मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर