अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

अल्मोड़ा,10 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अल्मोड़ा दौरे का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा पहुंचने से ठीक पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सड़क जाम कर दी। इस दौरान कार्यकर्ता अंकिता भंडारी हत्याकांड, यूके ट्रिपलसी घोटाला, केदारनाथ सोना चोरी सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोक-झोंक भी देखी गई। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, तारा चन्द्र जोशी सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस अपने वाहन में ले गई।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर