हैंडबॉल चयन ट्रायल्स होंगे

जम्मू, 10 फ़रवरी (हि.स.)। जेएंडके हैंडबॉल एसोसिएशन 52वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आयोजित करने जा रहा है। प्राप्त जानकारी क अनुसार 7 से 11 मार्च तक उत्तर प्रदेश के हाथरस में सीनियर वर्ग में महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। इसके लिए जम्मू में चयन ट्रायल आयोजित किये जा रहे हैं।

एसोसिएशन ने बताय की चयन ट्रायल्स प्लेइंग फील्ड शास्त्री नगर में 12 और 13 फरवरी शाम 4 बजे आयोजित किये जायेंगे। एसोसिएशन की तरफ से संबद्ध इकाइयों के सभी अध्यक्ष/सचिवों को अपने खिलाड़ियों को आयोजन स्थल पर भेजेने को कहा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर