छतरपुर:पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
- Admin Admin
- Feb 11, 2024
छतरपुर, 11 फ़रवरी (हि.स.)। रविवार को भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय के समीप जवाहर मार्ग पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम के नेतृत्व में दोपहर करीब 2 बजे संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी, सुरेन्द्र चौरसिया पप्पू, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद सिंह बुन्देला, दीपेन्द्र सिंह बुन्देला, नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, अभिषेक खरे, पार्षद सुशील सोनी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, जयराम दुबे, कालीचरण सेन, अनुज सिंह, नूतन सोनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर